Unicode to Kruti Dev 010 Converter — यूनिकोड हिंदी पेस्ट करें, कृतिदेव में बदलें और सीधे Word में कॉपी करें
✔ मुफ़्त ✔ लॉगिन नहीं ✔ टेक्स्ट आपके ब्राउज़र में ही रहता है
Kruti Dev 010 हिंदी का बहुत लोकप्रिय पुराना (Remington-आधारित) फ़ॉन्ट है, जिसका इस्तेमाल सरकारी कार्यालयों, कचहरी, स्कूल-कॉलेज और प्रिंटिंग प्रेस में आज भी होता है। यह ASCII कोड पर चलता है, इसलिए इसका टेक्स्ट सीधे Google या WhatsApp में सही नहीं दिखता। मोबाइल और वेब में आजकल यूनिकोड (Unicode) चलता है। इसलिए यूनिकोड टेक्स्ट को Word में कृतिदेव में चलाने के लिए यह कन्वर्टर काम आता है।
ध्यान दें: कृतिदेव टेक्स्ट सही दिखाने के लिए आपके कंप्यूटर में Kruti Dev 010 फ़ॉन्ट इंस्टॉल होना चाहिए।
ऊपर बाएँ बॉक्स में यूनिकोड हिंदी टेक्स्ट पेस्ट करें और "Convert to Krutidev" दबाएँ। दाएँ बॉक्स में कृतिदेव टेक्स्ट आ जाएगा। फिर "Word में कॉपी करें" दबाकर Word में Ctrl+V करें।
हाँ, यह पूरी तरह मुफ़्त है। किसी रजिस्ट्रेशन या लॉगिन की ज़रूरत नहीं है।
नहीं। पूरा रूपांतरण आपके ब्राउज़र में ही होता है। आपका टेक्स्ट हमारे सर्वर पर नहीं भेजा जाता, इसलिए सरकारी और निजी पत्र सुरक्षित रहते हैं।
Word में कृतिदेव दिखने के लिए आपके कंप्यूटर में Kruti Dev 010 फ़ॉन्ट इंस्टॉल होना चाहिए। फ़ॉन्ट की .ttf फ़ाइल इंस्टॉल करके Word दोबारा खोलें।
कृतिदेव एक पुराना ASCII फ़ॉन्ट है, इसलिए उसके बॉक्स में अंग्रेज़ी अक्षर हिंदी जैसे दिखते हैं। "Word में कॉपी" या PDF में अंग्रेज़ी शब्द Times New Roman में सही आते हैं।
हाँ। छोटी इ की मात्रा पूरे जोड़ाक्षर से पहले और रेफ़ (र्) अक्षर के बाद सही जगह लगता है, जैसे स्थिति, कार्य, कीर्ति, वर्षों।
हाँ, पेज मोबाइल पर भी चलता है। पर Word में सही दिखने के लिए कृतिदेव फ़ॉन्ट वाला कंप्यूटर या ऐप चाहिए।